ePaper

लोहरदगा में घूम रहा 35 हाथियों का झुंड, मकान को किया ध्वस्त, फसल को रौंदा, ग्रामीण कर रहे रतजगा

Updated at : 18 Oct 2022 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में घूम रहा 35 हाथियों का झुंड, मकान को किया ध्वस्त, फसल को रौंदा, ग्रामीण कर रहे रतजगा

Lohardaga News: बताया जाता है कि इस झुंड में करीब 35 हाथी हैं. हाथियों का यह झुंड रविवार को शाम लगभग आठ बजे कुड़ू थाना क्षेत्र के राजरोम होते हुए बरवाटोली उडराडीपा गांव पहुंचा था.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से 73 किलोमीटर दूर स्थित लोहरदगा जिला में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. मकान को ध्वस्त कर दिया. खेत में खड़ी फसल को रौंद दिया. मसोमात दहली उराईन के घर को हाथियों के झुंड ने पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया.

लोहरदगा में घूम रहा है 35 हाथियों का झुंड

बताया गया है कि हाथियों का झुंड रविवार की देर शाम कुड़ू तथा चंदवा थाना की सीमा पर स्थित बरवाटोली गांव में पहुंचा. यहां हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. बताया जाता है कि इस झुंड में करीब 35 हाथी हैं. हाथियों का यह झुंड रविवार को शाम लगभग आठ बजे कुड़ू थाना क्षेत्र के राजरोम होते हुए बरवाटोली उडराडीपा गांव पहुंचा था.

Also Read: शहर में आये दो हाथी, लोगों ने फोटो लेना शुरू किया, तो पहुंच गये लोहरदगा सदर थाना और वहां से कूच कर गये जंगल की ओर

टिकुवा भगत के मकान को हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त

गांव में पहुंचने के बाद हाथियों ने स्व टिकुवा भगत के मकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों का झुंड जिस समय मकान को ध्वस्त कर रहा था, उस समय खाना खाने के बाद मसोमात दहली उराईन, उनकी पुत्री तथा बच्चे घर के अंदर ही थे.

मसोमात दहली उराईन के घर नहीं जला चूल्हा

दहली उराईन ने बताया कि हाथियों ने मकान को तो ध्वस्त कर ही दिया, घर में रखे अनाज भी हाथी खा गये. खाना बनाने के सभी बर्तनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे मक्का, चावल तथा अन्य अनाज को खा गये. घर को तबाह करने के बाद हाथियों का यह झुंड बरवाटोली करमडीपा की तरफ चला गया.

Also Read: कोयल नदी में गिरे हाथी का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ, पशु चिकित्सक की देखरेख में हो रहा इलाज

रतजगा कर रहे ग्रामीण, वन विभाग ने की ये अपील

दहली उराईन ने बताया कि सभी बर्तनों को हाथियों ने नष्ट कर दिया. वहीं, घर में रखे अनाज भी खा गये. इसलिए सोमवार को घर में चूल्हा तक नहीं जल पाया. वन विभाग ने अपील की है कि ग्रामीण हाथियों को न छेड़ें. न ही हाथियों को परेशान करें. हाथियों के डर से बरवाटोली, राजरोम, चेटर, रूद, नावाटोली, फरसाटोली तथा अन्य गांवों के ग्रामीणों रातजगा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola