ePaper

शहर में आये दो हाथी, लोगों ने फोटो लेना शुरू किया, तो पहुंच गये लोहरदगा सदर थाना और वहां से कूच कर गये जंगल की ओर

Updated at : 20 Aug 2020 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में आये दो हाथी, लोगों ने फोटो लेना शुरू किया, तो पहुंच गये लोहरदगा सदर थाना और वहां से कूच कर गये जंगल की ओर

Jharkhand News, Lohardaga News, Wildlife News, Wild Elephant in Lohardaga City: झारखंड के लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो जंगली हाथी घूमते नजर आये. हाथी अहले सुबह 5:30 बजे लोहरदगा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार के पास हनुमान मंदिर के पास टहलते देखे गये. लोग हाथियों की तस्वीर लेने लगे, तो दोनों हाथी लोहरदगा सदर थाना पहुंच गये.

विज्ञापन

Wild Elephant in Lohardaga City: लोहरदगा (गोपी कुंवर) : झारखंड के लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो जंगली हाथी घूमते नजर आये. हाथी अहले सुबह 5:30 बजे लोहरदगा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार के पास हनुमान मंदिर के पास टहलते देखे गये. लोग हाथियों की तस्वीर लेने लगे, तो दोनों हाथी लोहरदगा सदर थाना पहुंच गये.

पूरे सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद हाथी वापस गुदरी बाजार होते हुए शास्त्री चौक मुख्य पथ से गुजरकर निंगनी गांव की ओर चले गये. इधर, शहर में दो जंगली हाथियों के आने की सूचना मिलने के बाद लोग जंगली हाथी देखने के लिए इधर-उधर घूमते नजर आये.

लोगों का कहना था कि दोनों हाथी काफी मस्ती में चल रहे थे. पूरा शहर घूमने के बाद वे सदर थाना गये और वहां से फिर गांव की ओर चले गये. लोगों ने बताया कि हाथी भूखे थे. यही वजह है कि सड़क किनारे जो कुछ भी खाने की वस्तुएं मिलीं, उसे खाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

Also Read: Hartalika Teej 2020: हरितालिका तीज कल, ड्यूटी के साथ तीज व्रत के लिए तैयार हैं कोरोना वरियर्स

शहर में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद लोग रोमांचित भी थे और भयभीत भी. जिन लोगों ने हाथियों को देखा वे तरह-तरह की बातें कर रहे थे. जो लोग हाथियों को नहीं देख पाये, वे सोशल मीडिया के माध्यम से हाथी को देखकर गदगद हो रहे थे.

undefined

ज्ञात हो कि लोहरदगा जिला में पिछले 4 दिनों से विभिन्न गांवों में हाथियों का आना-जाना लगातार जारी है. खेतों में लगी धान की फसल को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे किसान परेशान हैं. किसानों ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया, तो हाथी गांव से निकलकर शहर की ओर आ गये.

Also Read: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी, हेमंत सोरेन की सरकार ने तैयार किया स्थायीकरण व वेतनमान सेवा नियमावली का प्रस्ताव

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola