करंट लगने से युवक की स्थिति गंभीर, रेफर

थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में बिजली करंट लगने से 30 वर्षीय एक युवक की स्थिति गंभीर हो गयी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के भिखनपुर गांव में बिजली करंट लगने से 30 वर्षीय एक युवक की स्थिति गंभीर हो गयी. जानकारी के अनुसार भिखनपुर गांव निवासी जयराम ठाकुर अपने घर में मकान की मरम्मत करा रहा था. तभी उनका पुत्र चंदन ठाकुर मकान में लगे बिजली के बल्ब को हटाने लगा. जिससे वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. घर में कार्य कर रहे राजमिस्त्री ने अपनी सुझ-बुझ से विद्युत तार हटाया व परिजनों की मदद से मूर्छित चंदन को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










