golalganj news. छपरा में सड़क हादसे में हथुआ की महिला की मौत
Published by : Shashi Kant Kumar Updated At : 05 Sep 2025 6:42 PM
हनीफ अंसारी की 65 वर्षीय पत्नी खोदाएजा खातून के रूप में हुई मृतका की पहचान
हथुआ. हथुआ थाने के छोटकी बगही गांव निवासी एक महिला की मौत गुरुवार की रात सड़क हादसे में छपरा में हो गयी. जबकि, उसकी बेटी, बहू, पोती और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतका गांव के हनीफ अंसारी की 65 वर्षीय पत्नी खोदाएजा खातून हैं. घटना छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दाऊदपुर के समीप माने गांव के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने खोदाएजा खातून को मृत घोषित कर दिया. जख्मी लोगो में पुत्री सलमा खातून, बहू शुभी खातून, पोती तैमूर तबरेजा और कार चालक जाहिद खान हैं. परिजनों ने बताया कि मृतका का पटना में इलाज चल रहा था और वह परिवार के साथ कार से गांव लौट रही थीं. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










