नुक्कड़ नाटक के जरिये वोटरों को किया गया जागरूक

जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
चकाई. जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया और हर हाल में मतदान करने को लेकर जागरूक किया. नाटक के कलाकारों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदान रूपी त्योहार पांच साल के बाद ही आता है. अत: इसमें सोच-समझ कर भाग लें. जात-धर्म, उंच-नीच की भावना से परे हटकर हम वैसे प्रत्याशी का चयन करें जिनकी छवि स्वच्छ हो. कलाकारों ने बताया कि हमार अभियान प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर लगातार जारी रहेगा और मतदान करने को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




