वोटर अधिकार यात्रा को सफल बताया

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 01 Sep 2025 6:50 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने वोटर अधिकार यात्रा के सफलता पर इंडिया महागठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है.

विज्ञापन

शिवहर : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने वोटर अधिकार यात्रा के सफलता पर इंडिया महागठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा एक सितंबर को समापन हो गया, लेकिन इंडिया महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा प्रदेश के नागरिकों और मतदाताओं के सहयोग से बहुत ही सफल रहा है. चुनाव आयोग ने पहले ही घोषणा कर दिया था कि 20% मतदाताओं का नाम बिहार में काटने वाला है. यह एक तय नंबर था. जिसे काटने के लिए भाजपा और चुनाव आयोग काम कर रहे थे. राजद नेता नवनीत झा ने कहा कि कुल 90,540 बूथों पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. जिससे हमारे गरीब और वंचितों को परेशान किया जा रहा है. जनता जागरुक हो चुकी है. इसका परिणाम को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता तय करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola