विशेष जागरूकता अभियान को ले प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सोंथा में सखी वार्ता आयोजित

किशनगंज. संकल्प :हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना के अनुसार 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान के तहत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सौंथा में गुरूवार कोसखी वार्ता का आयोजन किया गया.
किशनगंज. संकल्प :हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना के अनुसार 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान के तहत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सौंथा में गुरूवार कोसखी वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वय शाहवाज़ आलम, महिला एवं बाल विकास निगम, सुशील कुमार झा, जेंडर विशेषज्ञ, मेनका झा, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ एवं पवन कुमार, पारा लीगल अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मिशन समन्वय, महिला एवं बाल विकास निगम शाहवाज़ आलम, ने कहा कि बालिकाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं इसलिए इन्हें पढने और आगे बढने का अवसर दें, बेटा- बेटी में अंतर नहीं कर दोनों को समान अवसर दें, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है साथ ही उनके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कानूनी प्रावधान किया गया है. इसके लिए जिला में “सखी वन स्टाॅप सेंटर ” एवं “जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन ” जैसे कार्यालय संचालित हैं, जहां से महिलाऐं एवं बालिकाऐं सहयोग ले सकती हैं! उन्होंने “सखी वन स्टाॅप सेंटर ” का मोबाइल नंबर-9771468017 एवं महिला हेल्पलाइन टाॅल फ्री नंबर-181 की जानकारी सबों को दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार झा, जेंडर विशेषज्ञ, महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज ने कहा कि बच्चियों का लालन-पालन सही तरीके से करते हुए पढाई अवश्य करायें, इन्हें आगे बढने का अवसर दें, उन्होंने बाल विवाह की चर्चा करते हुए कहा की बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद और लङके की शादी 21 वर्ष के बाद करें। कार्यक्रम मे मेनका झा, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ने महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनको मिलने वाले कानूनी प्रावधानों से भी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में पवन कुमार, पारा लीगल अधिवक्ता, एमटीएस सोना दास एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, सोंथा के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




