जर्जर बिजली के तार बदलने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:31 PM
प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर पंचायत के दुबरातरी गांव के ग्रामीणों ने गांव में लगे जर्जर विद्युत तार को बदलने को लेकर रविवार को प्रखंड अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा लक्ष्मीपुर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया.
लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर पंचायत के दुबरातरी गांव के ग्रामीणों ने गांव में लगे जर्जर विद्युत तार को बदलने को लेकर रविवार को प्रखंड अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा लक्ष्मीपुर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति जमुई के नाम एक आवेदन कार्यालय में दिया. जिसमें वार्ड सदस्य सहित दर्जनों ग्रामीण के हस्ताक्षर थे. आवेदन में ग्रामीणों की मांग है कि गांव में लगे सभी जर्जर तार को बदला जाये. जर्जर तार की वजह से सही ढंग से विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पाती है. किसानों को भी पटवन आदि में दिक्कतें हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










