विद्यालय की पानी टंकी का पाइप तोड़ा, हुई परेशानी

Updated:
विज्ञापन

चांद. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पवरा में अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय की छत पर लगाये गये पानी की टंकी का पाइप तोड़ दिया गया तथा पेयजल आपूर्ति के लिए

विज्ञापन

चांद. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पवरा में अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय की छत पर लगाये गये पानी की टंकी का पाइप तोड़ दिया गया तथा पेयजल आपूर्ति के लिए लगाये गये पाइपों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना के कारण विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. बताया जाता है कि विगत दिनों भी विद्यालय में चोरी व तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं. गुरुवार की रात में एक बार फिर अज्ञात लोगों ने विद्यालय परिसर में घुसकर पानी के पाइप आदि को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. यह इस प्रकार की तीसरी घटना बतायी जा रही है. विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय बंद होने के बाद वहां अज्ञात लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे चोरी व तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. गांव से विद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण वहां किसी की नजर नहीं पड़ती, जिसके चलते इस प्रकार की समस्याएं लगातार बनी हैं. इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता शर्मा ने बताया कि चहारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय में लगातार तीसरी बार इस तरह की घटना हुई है. उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय में चहारदीवारी होती तो विद्यालय काफी हद तक सुरक्षित रह सकता था.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola