वशिष्ठ नगर पुलिस सख्त, जोरी बाजार में गंदा पानी बहाने पर नोटिस

Published by : DEEPAK Updated At : 24 Sep 2025 10:20 PM

विज्ञापन

24 गृह स्वामियों को भेजा गया है नोटिस

विज्ञापन

24 गृह स्वामियों को भेजा गया है नोटिस प्रतिनिधि, जोरी दुर्गा पूजा को लेकर वशिष्ठ नगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गयी है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने जोरी बाजार मुख्य सड़क के किनारे बने 24 गृह स्वामियों को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिया है कि दो दिनों के भीतर अपने आवासीय परिसरों का गंदा पानी सड़क पर बहाना बंद करें. आदेश का पालन नहीं करने वालों पर चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना भी लगाया जायेगा. गौरतलब है कि 19 सितंबर को दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था. बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने एक स्वर से विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा के दौरान आने-जाने में कठिनाई होगी और स्वच्छता की स्थिति भी बिगड़ेगी. साथ ही इससे पूरे बाजार क्षेत्र की छवि धूमिल होती है. लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग प्रखंड प्रशासन से की थी. जनभावना को देखते हुए सीओ के आदेश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. थाना प्रभारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाना सभी की जिम्मेदारी है और प्रशासन इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा. अब गृह स्वामियों को तय समय में सुधार करना होगा, अन्यथा उन पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola