दुर्गापुर में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 21 May 2026 11:41 PM
महागामा प्रखंड क्षेत्र के करनू पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं
महागामा प्रखंड क्षेत्र के करनू पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक दत्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार दास, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कृष्णा कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र टुडू सहित मेडिकल टीम कैंप में उपस्थित रही. जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, श्रम कार्ड, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










