हिरणपुर में युवक पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी धराया
कुख्यात अपराधी के घर से लोडेड पिस्टल और गोली भी बरामद संवाददाता, पाकुड़. हिरणपुर थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला और फायरिंग के प्रयास मामले में पुलिस ने त्वरित
कुख्यात अपराधी के घर से लोडेड पिस्टल और गोली भी बरामद संवाददाता, पाकुड़. हिरणपुर थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला और फायरिंग के प्रयास मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर एक अन्य अपराधी को भी अवैध हथियार के साथ दबोचा. यह जानकारी एसपी अनुदीप सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 19 मई को गोपालपुर निवासी कपिलदेव मंडल के साथ संदीप मंडल ने मारपीट और गाली-गलौज की थी. आरोप है कि संदीप ने पिस्टल से फायरिंग कर कपिलदेव की हत्या का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण घटना टल गयी. इस मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज किया गया था. एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया. तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर 20 मई को मुख्य आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दर्शन मंडल के घर छापेमारी की गयी. पुलिस ने वहां से एक लोडेड देशी पिस्टल और एक राउंड गोली बरामद किया है. दर्शन मंडल के खिलाफ हिरणपुर थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया है. वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पाकुड़ जिले के विभिन्न थानों में डकैती, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, अमरजीत कुमार मिश्रा, जेना बालमूचु, सुरजमल पासवान, हरिवंश साव, अनिल कुमार साह और सुज्जल घोष शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










