3.5 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
3.5 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

बथनाहा. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी 56 वीं वाहिनी व बथनाहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 3.5 किलो गांजा के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

बथनाहा. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी 56 वीं वाहिनी व बथनाहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 3.5 किलो गांजा के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार नेपाल से भारतीय सीमा की तरफ एक व्यक्ति बोरे में कुछ सामान लेकर आ रहा था. सीमा पर मुस्तैद जवानों ने संदेह होने पर उसे रोका कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान 3.5 किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर की पहचान राकेश यादव पिता जयराम यादव निवासी सुनसरी (नेपाल) के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola