कुपोषण उपचार केंद्र की सुविधाओं की ली जानकारी

Updated at : 24 Sep 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
कुपोषण उपचार केंद्र की सुविधाओं की ली जानकारी

कुपोषण उपचार केंद्र की सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन

बानो. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण कर वार्ड की स्थिति देखी. कुपोषित बच्चों के परिजनों से बातचीत की और स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार से उपचार तथा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान वार्ड की स्वच्छता, बच्चों के लिए उपयुक्त भोजन व पोषण, औषधियों और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली. डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि केंद्र में नियमित रूप से चिकित्सकीय देखभाल की जा रही है और कुपोषित बच्चों को स्थानीय प्रोटोकॉल अनुसार इलाज व पोषण मुहैया करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो के एमटीसी वार्ड में 10 बेड की उपलब्ध है. किंतु 10 बच्चों के अलावा अगर और भी कुपोषित बच्चे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, तो उन्हें वापस नहीं लौटाया जाता है और बेड उपलब्ध करा कर सभी बच्चों को भर्ती करते हुए इलाज किया जाता है. डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि वार्ड के तापमान व वेंटिलेशन व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त की गयी है, ताकि बच्चों को आरामदेह माहौल मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola