बाइक रैली में हथियार लहराने के मामले में दो से पूछताछ

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 31 Aug 2025 7:04 PM

विज्ञापन

गत दिन जिले में आयोजित एक बाइक रैली में हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने दो युवक को पूछताछ के लिए डुमरा थाना पर लेकर पहुंची.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. गत दिन जिले में आयोजित एक बाइक रैली में हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने दो युवक को पूछताछ के लिए डुमरा थाना पर लेकर पहुंची. दोनों युवक में एक बाइक चालक शादाब अहमद खान व दूसरा आर्यन है. जिला पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों को डुमरा थाना लाकर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. बताया कि गत दिन एक बाइक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते नजर आ रहा है. उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध डुमरा थाना अंतर्गत कांड संख्या-426/25 दर्ज करने के बाद की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola