Chaibasa News : जानलेवा वैतरणी पुल के गड्ढे में ट्रक पलटा, चालक घायल
Published by : AKASH Updated At : 01 Sep 2025 11:30 PM
तगढ़ क्षेत्र की जीवनरेखा वैतरणी पुल जर्जर स्थिति में है. जैंतगढ़ की ओर पुल के मुहाने पर बने बड़े गड्ढे के कारण रविवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.
जैंतगढ़.
जैंतगढ़ क्षेत्र की जीवनरेखा वैतरणी पुल जर्जर स्थिति में है. जैंतगढ़ की ओर पुल के मुहाने पर बने बड़े गड्ढे के कारण रविवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में चालक बिहार निवासी लक्ष्मण कुमार को गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों ने चालक को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में लाया. वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उक्त ट्रक जोड़ा की ओर से लौह अयस्क लेकर झारखंड आ रहा था. ज्ञात हो कि वैतरणी पुल विगत एक वर्ष से बदहाल स्थिति में है. इन दिनों पुल जगह-जगह से टूट रहा है. बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. दोनों छोर पर गार्ड वाल नहीं है.पुल पर लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं
गौरतलब हो कि पुल जर्जर होने के कारण अक्सर दुर्घटना हो रही है. बारिश होने पर गड्ढों का पता नहीं चलता है. बाइक सवार गिरते हैं. एक सप्ताह पूर्व मुहाने के गड्ढे में एक दंपती गिर गये थे. इसमें पति-पत्नी को चोट आयी थी.
विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला
कांग्रेस नेता मुजाहिद हुसैन ने बताया कि पुल की समस्या के प्रति स्थानीय विधायक सोना राम सिंकु काफी गंभीर हैं. उन्होंने विधान सभा में आवाज उठा कर अविलंब मरम्मत और निर्माण की मांग की है. बहुत जल्द पुल का कायाकल्प होगा. सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हिंदुस्तानी ने कहा कि प्रभात खबर लगातार समस्या को उठा रहा है. इसके बाद कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधि पुल निर्माण के लिए आगे आये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










