आरोपी की निशानदेही पर टोटो जब्त

हिरणपुर में हत्या से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के जगतपुर थाने की पुलिस स्थानीय थाने पहुंची और कमालघाटी से एक टोटो जब्त कर ले गई। यह घटना जगतपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित मोहम्मद रशिद ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। सब इंस्पेक्टर विश्वजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर टोटो बरामद करने पहुंची थी। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम जब्त टोटो को अपने साथ लेकर गई है।
हिरणपुर. हत्या से जुड़े मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के जगतपुर थाने की पुलिस गुरुवार को स्थानीय थाने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के कमालघाटी से एक टोटो को जब्त कर अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार जगतपुर थाना अंतर्गत एक हत्या की घटना हुई थी. इसी को लेकर पीड़ित मोहम्मद रशिद ने हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसी सिलसिले में सब इंस्पेक्टर विश्वजीत विश्वास के नेतृत्व में पुलिस टीम हिरणपुर पहुंची थी. मामले में पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. और उसी आरोपी की निशानदेही पर कमालघाटी से टोटो की बरामदगी की गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आई पुलिस टीम जब्त टोटो को अपने साथ ले गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




