ePaper

आग से तीन घर जले, 40 हजार नकद खाक

Updated at : 25 Sep 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
आग से तीन घर जले, 40 हजार नकद खाक

हरदा

विज्ञापन

हरदा. केनगर प्रखंड के मजरा पंचायत के बोचाई कान्ही वार्ड 04 में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई .इस घटना में एक परिवार के तीन घर जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह अग्निपीड़ित मजरा निवासी रितु देवी पति दीपक राय के घर अचानक आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. जबतक कोई कुछ समझ पाते तबतक में तीन घर जलकर राख हो गये. साथ ही घर में रखे 40,000 रुपए नगद,वस्त्र,बर्तन,अनाज, जमीन कागजात ,शैक्षणिक जरूरी कागजात आदि खाक हो गये. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलते ही मजरा राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर क्षति का आकलन किया . मजरा मुखिया प्रतिनिधि रागिब हसन, उप प्रमुख विजय शर्मा,जदयू नेता आशीष कुमार ने अंचलाधिकारी केनगर से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola