सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त समेत तीन जख्मी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :25 Sep 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड एवं अगरसंडा गांव के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड एवं अगरसंडा गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त समेत तीन लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के समीप की है, जहां गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार घायलों में थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र पुतुल कुमार एवं उसी गांव निवासी उसका दोस्त शामिल है. बताया जाता है कि दोनों अपने गांव से बाइक द्वारा किसी काम से आरा आ रहे थे. उसी दौरान सलेमपुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. जबकि दूसरी घटना अगरसंडा गांव के समीप की है. जहां गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय कृष्णा पासवान है. वह मजदूर है. बताया जाता है कि हर रोज की तरह गुरुवार की सुबह वह बाइक से आरा काम करने जा रहे थे. उसी दौरान अगरसंडा गांव के समीप पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार उनके बाइक में टक्कर मार दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










