ePaper

तीसरे दिन भी मजदूरों व ग्रामीणों का धरना जारी

Updated at : 24 Sep 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी मजदूरों व ग्रामीणों का धरना जारी

आम्रपाली कोल परियोजना में 13 मिलियन टन कोयला खनन का टेंडर लेकर आयी कंपनी बीएलए कंपनी के लिए राह आसान दिखायी नहीं दिख रही है

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना में 13 मिलियन टन कोयला खनन का टेंडर लेकर आयी कंपनी बीएलए कंपनी के लिए राह आसान दिखायी नहीं दिख रही है. मजदूर व ग्रामीणों का रोजगार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. जिससे तीसरे दिन भी भूमिपूजन कार्य नहीं हो सका. बुधवार को सांसद प्रतिनिधि सह रैयत प्रेम विकास मजदूरों के आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे. जहां उनकी अध्यक्षता में महाप्रबंधक अमरेश कुमार व पीओ मो अकरम की उपस्थिति में वार्ता की गयी. मजदूरों ने पूर्व से अंबे कंपनी में 650 कार्यरत वर्कर को रखने व अन्य बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को दुहरायी. साथ ही बीएलए व आरकेटीसी कंपनी में बकाया राशि देने का भी मांग किया. वर्करों का कहना है कि पूर्व की खनन कंपनी ने 15 सितंबर से नो वर्क नो पे लगा दिया है, ऐसे में मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. वार्ता के दौरान बीएलए कंपनी के जीएम संतोष सिंह ने कहा कि बीएलए कंपनी को कोयला खनन का टेंडर मिला है, पूर्व कंपनी में कोयला खनन में जितने मजदूर कार्यरत थे. सभी को रोजगार से जोड़ा जायेगा, बाकी जो लोग ओबी खनन के कार्य से जुड़े हैं, वह वहीं रहेंगे. खबर लिखे जाने तक वार्ता जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola