Samastipur News:विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण

दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर सह एलन डिजिटल क्लास में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
Samastipur News: ताजपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर सह एलन डिजिटल क्लास में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. शुभारंभ करते हुए डीपीएस के निदेशक मसूद हसन कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ता है. एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है. हमारे देश में कई महान शिक्षक हुए हैं, जिन्होंने हमारे देश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भी उनमें से एक थे. उन्होंने हमारे देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमारे देश को एक नई दिशा दी. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ केक काटा और उनकी मिमिक्री प्रस्तुत की. स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर डा. एसए अशरफ, डा शाहबाज आलम, सोनेलाल सिंह, प्रीति सिन्हा, मौसमी शर्मा, रीना राॅय, मृत्युंजय मौर्य, अनुराधा कुमारी, नीरज कुमार यादव, जे. हसन आदि शिक्षक व दर्जनों बच्चे मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




