Kaimur News : बघीनी विद्यालय के एचएम निलंबित, पांच शिक्षकों पर प्रपत्र ''''क'''' गठित करने का आदेश

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 9:19 PM

विज्ञापन

विद्यालय में आपसी गुटबंदी व पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने पर हुई कार्रवाई, मोहनिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला

विज्ञापन

भभुआ नगर. विद्यालय में शिक्षकों की गुटबंदी व बच्चों की पढ़ाई में रुचि नहीं लेने, विद्यालय में आये दिन शिक्षकों के साथ विवाद करने व शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के मामले में मोहनिया प्रखंड क्षेत्र के बघीनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशी प्रसाद सिंह को निलंबित किया गया है़ साथ ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत पांच शिक्षकों पर प्रपत्र ””क”” गठित करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना विकास कुमार डीएन ने जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि विद्यालय में शिक्षकों के साथ गुटबंदी करने, पढ़ाई में रुचि नहीं लेने सहित अन्य मामलों में विभाग की ओर से गठित त्रिस्तरीय जांच कमेटी द्वारा दी गयी रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक व संबंधित शिक्षकों के दोषी पाये जाने और आरडीडी के आदेश पर प्रधानाध्यापक काशी प्रसाद सिंह को निलंबित करते हुए चांद प्रखंड मुख्यालय आवंटित किया जाता है़ साथ ही दोषी पाये गये सभी पांच शिक्षकों पर प्रपत्र ””क”” गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गयी है. दोषी पाये जाने पर सभी शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. दरअसल मामला यह है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा आपसी गुटबंदी के कारण छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ सरकार के प्राइम प्रोजेक्ट मध्याह्न भोजन सहित अन्य लाभकारी योजनाएं बाधित थी़ं विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा बार-बार एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए विभाग को आवेदन दिया गया था. इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा बार-बार आवेदन देने और विद्यालय में शिक्षक व प्रधानाध्यापक से लड़ाई झगड़े सहित अन्य मामला प्रकाश में आने विभाग द्वारा त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की गयी थी़ गठित जांच समिति को निर्देशित किया गया था कि एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें. इधर, जांच समिति द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ स्थापना ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए गुट बंदी में शामिल सभी पांच शिक्षकों पर प्रपत्र ””क”” गठित करने का आदेश जारी किया है. क्या कहते हैं अधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना विकास कुमार डीएन ने बताया कि आरडीडी व जांच समिति द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघीनी के प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए पांच शिक्षकों पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश जारी किया गया है. इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई शिक्षक के नाम विनय कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह चंदन कुमार गुप्ता अखिलेश्वर कुमार सिंह राकेश पांडे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola