ePaper

जर्जर हो गये थे यात्री शेड, प्रशासन ने हटवाया

Updated at : 05 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर हो गये थे यात्री शेड, प्रशासन ने हटवाया

जर्जर हो गये थे यात्री शेड, प्रशासन ने हटवाया

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ में मोहम्मदगंज रविवारीय बाजार के पास जिला परिषद की भूमि पर वर्षों पूर्व बने जर्जर यात्री शेड को पलामू डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यादेश से हटा दिया गया है. उक्त स्थल पर दो यात्री शेड का निर्माण किया गया था, जो काफी जर्जर हो गया था. अवैध तरीके से होटल संचालित किया जा रहा था. कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता था. साथ ही जिला परिषद भूमि में बने दुकानों का मार्ग अवरुद्ध हो गया था. दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा उक्त यात्री शेड को हटाने के लिए कई बार आवेदन भी जिला परिषद पलामू के कार्यालय में दिया गया था, जिसके आलोक में उप विकास आयुक्त ने जांच करवा कर जर्जर यात्री शेड को हटाने का आदेश दिया था. कनीय अभियंता जिला परिषद चंद्रदेव कुमार की देखरेख में जर्जर यात्री शेड को हटवाया गया. अनहोनी की आशंका से लोग सशंकित थे. चूंकि बस स्टैंड का निर्माण हो गया है, ऐसे में यात्री शेड अनुपयोगी हो गया था. जिला परिषद के द्वारा बनाये गये दुकानों को लेने के लिए लोग इच्छुक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola