नये सत्र में महिला कॉलेजों में एडमिशन के दौरान मिलेगी हॉस्टल की जानकारी

Edited by JUHI SMITA
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, पटना अगले कुछ महीने में नये सत्र के लिए विभिन्न कॉलेजों में नामांकन की शुरुआत होगी. ऐसे में महिला कॉलेजों में मौजूद हॉस्टल के लिए छात्राओं को कॉलेज के

विज्ञापन

संवाददाता, पटना अगले कुछ महीने में नये सत्र के लिए विभिन्न कॉलेजों में नामांकन की शुरुआत होगी. ऐसे में महिला कॉलेजों में मौजूद हॉस्टल के लिए छात्राओं को कॉलेज के रिसेप्शन पर जानकारी मिलेगी. मगध महिला कॉलेज में तीन हॉस्टल में छात्राएं रह सकेंगी, जिसमें महिमा हॉस्टल में सीटों की संख्या सबसे ज्यादा है. इसके लिए छात्राएं पहले फॉर्म भरेंगी और फिर कैटेगरी वाइज लिस्ट जारी की जायेगी. पटना वीमेंस कॉलेज में भी फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के तर्ज पर हॉस्टल छात्राओं को अलॉट किया जाता है. छठे सेमेस्टर की रहने वाली छात्राओं के जाने बाद जितनी सीटें रिक्त होती हैं, उन पर छात्राओं का नामांकन लिया जाता है. यहां छात्राएं किस क्षेत्र से आयी हैं, इस आधार पर प्राथमिकता दी जाती है. पीपीयू के तहत आने वाले दो कॉलेज जेडी वीमेंस कॉलेज और श्री अरविंद महिला कॉलेज में छात्राएं नामांकन के दौरान ही हॉस्टल के लिए आवेदन करती हैं. यहां भी कैटेगरी और दूरी को ध्यान में रख कर चयनित छात्राओं की लिस्ट जारी की जाती है. जुलाई से लेकर अगस्त तक सभी कॉलेजों के हॉस्टल में छात्राएं अपना नामांकन ले लेती हैं.

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola