ePaper

नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Updated at : 25 Sep 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदों ने स्वच्छता अभियान चलाया.

विज्ञापन

झाझा . आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदों ने स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों और वार्ड पार्षद एक साथ शहर के कई वार्डों में सफाई अभियान चलाया. जिसमें वार्ड 6, 9, 11, 13, 17, 24 आदि हैं. इसे लेकर नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन साह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि आने वाले पर्व को देखते हुए हमलोगों ने अभियान चलाया है. उसी के तहत प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा. उपाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए हमलोगों ने प्रत्येक गली-मोहल्ले में सफाई अभियान चलाने का मुहिम चलाया है, जो लगातार चलते रहेगा. उन्होंने कहा कि नवरात्रि शुरू है. जैसे ही नवरात्रि समाप्त होगी, उसके बाद दीपावली है. दीपावली के बाद आस्था का महापर्व छठ है. सभी पर्व अहम है. इस कारण हम सबों को सामूहिक रूप से इसपर ध्यान देनी होगी. इसके लिए हमलोग सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर यह अभियान चला रहे हैं. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा, मोनिका कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola