170 लोगों की जांच कर दी गयी दवा

भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवारा अभियान के तहत ठेठईटांगर प्रखंड के मोरमडेगा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है. जिसमें अनेक सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं. भाजपा संगठन द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य किये जाते रहे हैं. इस क्रम में आज संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध करायी गयी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोच है कि स्वस्थ जनता ही स्वस्थ भारत का निर्माण करेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 170 लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर दवा उपलब्ध करायी गयी. स्वास्थ्य शिविर में जिला संयोजक अनूप केशरी सह संयोजक नरेंद्र बड़ाइक, संजय शर्मा, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, श्रद्धानंद बेसरा, अनूप प्रसाद, श्रीलाल साहू, मंडल अध्यक्ष सुरजन प्रधान, सज्जन मेहर, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल, सुभाष महतो, अवधेश मेहर, दिलीप मेहर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




