गाजे बाजे के साथ माता विषहरी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ माता विषहरी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

विज्ञापन

कटिहार दलन पूरब पंचायत के सिरसा पूरना टोला में चार दिवसीय विषहरी पूजा धूमधाम से किया गया. चार दिनाें तक अलग-अलग कार्यक्रम व पूजा अर्चना से जहां आसपास का इलाका भक्तिमय बना रहा. मेला में कई तरह के सामग्री के दुकान लगाये गये थे. तीस अगस्त की देर शाम गाजे बाजे के साथ माता विषहरी की प्रतिमा भसना के समीप में विसर्जन कर दिया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष डोमन सदा, सचिव सुनील सदा, कोषाध्यक्ष लक्षमण सदा ने बताया कि विषहरी पूजा को लेकर पूर्व से तैयारी की गयी थी. सेमापुर से आये दर्जनों गायन करने वालों भक्तों ने माता विषहरी की महिमा मंडम किया गया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों का कहना था कि हर वर्ष सार्वजनिक रूप से पूरना टोल में पंडाल निर्माण कर प्रतिमा स्थापित कर माता विषहरी की पूजा अर्चना की जाती है. उपसरपंच रविशंकर श्रवणे, जोगेन्द्र सदा, राजू सदा, पवन सदा, फुलचन्द्र सदा, मोहन सदा, मुकेश कुमार संजय सदा, अनिल कुमार सिंह समेत गांव के अन्य लोगों की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola