ePaper

बेटे की चाहत में पिता ने की डेढ़ साल की बेटी की हत्या, आरोपित पिता गिरफ्तार

Updated at : 05 Sep 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
बेटे की चाहत में पिता ने की डेढ़ साल की बेटी की हत्या, आरोपित पिता गिरफ्तार

नगर क्षेत्र से शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

विज्ञापन

सिकंदरा. नगर क्षेत्र से शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां बेटे की चाह में एक पिता ने अपनी ही डेढ़ साल की मासूम दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा नगर क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी मन्नू चौधरी ने शुक्रवार की सुबह अपनी डेढ़ साल की बेटी अनुराधा उर्फ लाडो को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. बच्ची की मां पूनम कुमारी ने बताया कि वह घर में बर्तन मांज रही थी, तभी उसके पति ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और मासूम लाडो की गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित पति पूर्व में भी बेटे की चाहत पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करता था. इतना ही नहीं, उसने दो माह के गर्भस्थ शिशु का जबरन गर्भपात भी करवा दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन, अवर निरीक्षक नंदन कुमार व रीमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपित पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. वहीं एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजने की प्रक्रिया की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर जुट गए और आरोपित पिता के प्रति गहरा आक्रोश जताया. पुलिस का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है. आरोपित से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola