खेल के महत्व को लेकर स्कूली बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:30 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत स्व शुकरदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बरहट. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत स्व शुकरदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय की प्राचार्या ईला कुमारी ने किया. छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर आसपास के गांवों में खेलों के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया. विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, दौड़ एवं फुटबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर परिमल फाउंडेशन के अभिषेक द्विवेदी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola