झपटी मिर्धा मारपीट मामले में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 11:19 PM
गली-गलौज और मारपीट के आरोप में थाना क्षेत्र के बनियाडीह से पकड़ा गया आरोपी
ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह गांव निवासी झपटी मिर्धा (45), पिता हरी मोहन मिर्धा को पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई अमन कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी कांड संख्या 35/25 के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. पीड़ित छट्टु रविदास, पिता डुमर रविदास, निवासी बनियाडीह, के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. आवेदन में झपटी मिर्धा सहित अन्य सात व्यक्तियों पर गाली-गलौज करने एवं जानलेवा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है. थाना क्षेत्र में मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










