दो गांवों के बीच आहर काटने को लेकर तनाव

Updated:
विज्ञापन

अतरी थाना क्षेत्र के गंगटी और कोल्हुआड़ा गांव के बीच आहर काटने को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

विज्ञापन

अतरी. अतरी थाना क्षेत्र के गंगटी और कोल्हुआड़ा गांव के बीच आहर काटने को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. गंगटी गांव के लोगों का आरोप है कि आहर से सैकड़ों एकड़ धान की सिंचाई होती थी. रात्रि में कोल्हुआड़ा गांव के लोगों ने आहर काट दिया, जिससे खेतों में लगा धान का फसल बर्बाद होने की आशंका है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह आहर काटकर पानी बहा दिया गया था. वहीं कोल्हुआड़ा गांव के लोगों का कहना है कि आहर में पानी भर जाने से धान गल रहा था. इसी कारण आहर काटना पड़ा. इस संबंध में अतरी सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों गांव के लोगों ने आवेदन दिया था. प्रशासन ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है. फिलहाल कटे हुए आहर को मिट्टी से भरवा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola