Samastipur News:मेहनत व समर्पण से प्रतिभा निखारा जा सकता है : ओझा
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 7:03 PM
गुरूकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल पतैली में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
Samastipur News:समस्तीपुर : गुरूकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल पतैली में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर पूर्व आरडीडीई बीके ओझा व निदेशक सौरभ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. शिक्षक व छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा होती है. मेहनत और समर्पण से इसे निखारा जा सकता है. उन्होंने छात्रों से ईमानदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. संस्थापक जनार्दन चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के ज्ञान से हम आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं. इसलिए यह दिन छात्र और शिक्षक के रिश्ते को खास बनाता है. शिक्षक दिवस बच्चों के लिए किसी त्योहार व उत्सव से कम नहीं है. निदेशक सौरभ चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी को कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए. यह उसके लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अपने शिक्षकों का सम्मान किया. शिक्षकों ने छात्रों को शिक्षा के माध्यम से सफल व्यक्ति बनने का आशीर्वाद दिया. इस क्रम में करीब दो सौ शिक्षक को सम्मानित किया गया. मौके पर गुरू मिनेश, प्राचार्य नीरज कुमार, मनोज झा, शंभू पांडेय, डा. सुदेश सहाय, डा. अनिल कुमार सिंह, सुधा पांडेय, रवि रंजन कुमार, सुशील कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










