bhagalpur news. प्रोविजनल व डिग्री नहीं मिलने पर विद्यार्थी ने जतायी नाराजगी

विवि के सीनेट हॉल में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था
विवि के सीनेट हॉल में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था. तभी विवि में प्रोविजनल व डिग्री नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थी कार्यक्रम में पहुंचा. आक्रोशित विद्यार्थी कार्यक्रम को बंद कराने की मांग करने लगा. उनका कहना था कि छात्र-छात्राओं को प्रोविजनल व डिग्री नहीं मिल पा रहा है. आप अधिकारी ऐसी में बैठ कर कार्यक्रम का मजा ले रहे हैं. तभी एनएसएस का स्वयंसेवक उस विद्यार्थी को सीनेट हॉल से बाहर करने लगा. इसी बीच अमुख विद्यार्थी सीनेट हॉल के अंदर धरना पर बैठ गया. किसी तरह से एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थी को बाहर कर दिया. इस दौरान कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित रहा. मौके पर मौजूद प्रॉक्टर प्रो एसडी झा उस विद्यार्थी से बात कर विवि प्रशासनिक भवन गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




