शृंगार से श्याम की मोहक छवि, भजनाें से किया गुणगान

सुतापट्टी के श्याम मंदिर में हुआ आयोजन स्थानीय लोग भक्ति में हुए सराबोर वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर श्री श्याम मंदिर, सुतापट्टी प्रांगण में शुक्ल पक्ष (चांदन पक्ष) की एकादशी की
सुतापट्टी के श्याम मंदिर में हुआ आयोजन स्थानीय लोग भक्ति में हुए सराबोर वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर श्री श्याम मंदिर, सुतापट्टी प्रांगण में शुक्ल पक्ष (चांदन पक्ष) की एकादशी की रात्रि भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य यजमान गोपी कृष्ण नाथानी व उनके परिवार द्वारा करवाया गया. मौके पर बाबा श्याम का मोहक शृंगार किया गया. मंदिर परिवार के सदस्यों ने भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश व गुरु वंदना के साथ ही श्याम बाबा के भजनों से की. कोलकाता से आये प्रसिद्ध भजन गायक किशन कुमार ने बाबा का गुणगान किया. पूरी रात भजनों का सिलसिला चलता रहा और भक्तगण श्याम रस में डूबते-उतराते रहे. श्याम मंदिर परिवार के भाई सोहन अग्रवाल व वादन में दरभंगा से राजेश म्यूजिकल ग्रुप, मंगला आरती तक भजनों का कार्यक्रम चला. उससे पहले सुबह श्री श्याम महिला मंडल की सदस्यों ने राधा बंका की अगुवाई में मंगल पाठ किया. मौके पर मुख्य रूप से चीकू नाथानी, सज्जन सुरेका, पप्पू सिंघानिया, महेश शर्मा, अशोक खेतान, अंशु केडिया, संदीप कौशिक, किशन शर्मा, पिंटू धानुका, शैम्पी खेतान, मनीष शर्मा, जैकी अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कन्हैया खंडेलिया, बंटी सर्राफ, अभिषेक नाथानी, रेणु धानुका, मधु बारोलिया, सीमा सर्राफ, गायत्री बंका, संगीता सर्राफ, ज्योति नाथानी, रेखा तुलस्यान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumar Dipu
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




