शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 6:29 PM
ग्वालपाड़ा. पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. अरार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली की एक बाइक पर सवार होकर
ग्वालपाड़ा. पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. अरार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली की एक बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति शराब लेकर अरार के रास्ते रेशना बाजार की ओर जा रहा है. जानकारी मिलने पर पुलिस बेलदौर प्रशाखा नहर एनएच 106 के पास पहुंची तो, देखा कि एक बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति आ रहा था. जो पुलिस बल को देखते ही भागने लगा. बाइक की तलाशी लेने पर बोरा में रखा 17 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. दोनों व्यक्ति का नाम पता पूछे जाने पर सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के फोरसाहा गांव निवासी मनीष कुमार और शिवा कुमार बताया. थानाध्यक्ष ने दोनों शराब तस्कर सहित बाइक को जब्त कर तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










