शिविर में प्राप्त 193 आवेदनों में 88 का हुआ निष्पादन

Updated at : 17 Jun 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में प्राप्त 193 आवेदनों में 88 का हुआ निष्पादन

लिट्टीपाड़ा. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मंगलवार को बड़ा घघरी पंचायत भवन में शिविर लगाया गया. शिविर में ग्राम बड़ा

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मंगलवार को बड़ा घघरी पंचायत भवन में शिविर लगाया गया. शिविर में ग्राम बड़ा घघरी, जोरडीहा, कलदम, धनघरा, कदवा, हाथीबथान से आये लाभुकों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना, जन-धन खाता, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, पीएम उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया गया. शिविर में विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 88 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. शिविर में बीडीओ संजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास, जेइ नैयर आलम, पंचायत सचिव जाफरान अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola