ePaper

शिक्षकों को गणित व विज्ञान विषय का प्रशिक्षण

Updated at : 06 Dec 2024 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को गणित व विज्ञान विषय का प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, कर्रा : झारखंड शिक्षा परियोजना खूंटी और सिनी टाटा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को विज्ञान व गणित विषय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा : झारखंड शिक्षा परियोजना खूंटी और सिनी टाटा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को विज्ञान व गणित विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सलील बरण कुंडू, रामाशंकर प्रसाद, जेवीएसआर प्रसाद ने शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने शिक्षकों को आसपास के वस्तुओं का उपयोग कर बच्चों को विज्ञान व गणित को सिखाने के रोचक तरीकों को बताया. वहीं इसका प्रयोग भी करके दिखाया. बताया कि हम जो भी टॉपिक बच्चों को सिखाते हैं तो उसमें स्टेम विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित कैसे समाहित हैं, इसे जरूर बतायें. इससे पहले प्रशिक्षण की शुरुआत बीइइओ विजया लक्ष्मी, बीपीओ मनमोहन साहू और सिनी टाटा ट्रस्ट के आशुतोष कुमार मांझी ने किया. मौके पर समुंदर सिंह, मामूरा, प्रतिक, मुर्शिद, सुनीता, गीता, प्रीतिवंती, संदीप कुमार सिंह, आलोक वर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola