seraikela kharsawan news: झारखंडियों को संगठित करने की मुहिम, दिसंबर तक जोड़ेंगे एक लाख सदस्य
Updated at : 10 Apr 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>खरसावां.</H2> खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव से बुधवार को वृहद झारखंड मोर्चा के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि झारखंड को
विज्ञापन
खरसावां.
खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव से बुधवार को वृहद झारखंड मोर्चा के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि झारखंड को नई दिशा देने और वीर शहीदों एवं क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से वृहद झारखंड मोर्चा का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि लोहरदा से शुरू हुआ यह सदस्यता अभियान राज्य के सभी जिलों में चलाया जाएगा. दिसंबर 2025 तक कम से कम एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि मोर्चा जाति और धर्म से ऊपर उठकर झारखंडियों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगा. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जनआंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें समाज के बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा.राज्य में नीतियों का अभाव, पूंजीवाद के खिलाफ लड़ाई
बिरसा सोय ने राज्य में विस्थापन, नियोजन और स्थानीय नीति के अभाव पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 24 वर्षों बाद भी ये मूलभूत नीतियां नहीं बन पाई हैं, जिससे झारखंडी आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि वृहद झारखंड मोर्चा पूंजीवाद का विरोध करता है, क्योंकि यह शोषक व्यवस्था है, जो माध्यम और कमजोर वर्ग का शोषण करती है.हर 15 दिन में होगी समीक्षा, जल्द घोषित होगी समिति
कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने बताया कि सदस्यता अभियान राज्य के सभी जिलों में चलाया जाएगा और हर 15 दिन में इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि मोर्चा की विस्तारित समिति की घोषणा भी जल्द की जाएगी. वरिष्ठ कार्यकर्ता सारंगधर हेंब्रम ने कहा कि आने वाले समय में वृहद झारखंड मोर्चा झारखंडियों की एक नई शक्ति के रूप में उभरेगा. राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा. मौके पर अभय सिंह जामुदा, गुनाराम जामुदा, सावन बारला, गोंड़ो पूर्ति, तुराम सिंह जामुदा, चांबरा जामुदा, नारायण जामुदा, रामसिंह जामुदा, रामसिंह जरिका, पांडु सावैयां, रोशन जामुदा, जोहान सावैयां, बुधन सिंह सावैयां, कुजरी जामुदा, बोरजो लोहार, सालू जामुदा, दीपक बारला आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




