Samastipur News:विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:15 PM
समाहरणालय सभागार में 133-समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र व 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण दिया गया.
Samastipur News:समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में 133-समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र व 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपविकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने की. प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, सरायरंजन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रशिक्षण प्रदान करने वाले मास्टर ट्रेनर और दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका, दायित्व एवं निर्वाचन से संबंधित विधि-विधान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसके अतिरिक्त सभी सेक्टर पदाधिकारी को लगातार संबंधित बूथ का भ्रमण करने एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये दिशा निर्देश दिये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










