Rourkela News : राउरकेला हाफ मैराथन : देश के 1200 राष्ट्रीय समेत 5000 से अधिक धावक हुए शामिल

राउरकेला को वैश्विक दौड़ मानचित्र पर एक एक नयी पहचान दिलायी.
Rourkela News : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से 24 जनवरी (शनिवार) को सेल स्थापना दिवस पर आयोजित राउरकेला हाफ मैराथन का पहला संस्करण उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ. एआइएमएस (एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेस) द्वारा मान्यता प्राप्त इस मेगा खेल आयोजन में अन्य राज्यों के 1251 राष्ट्रीय स्तर के सहित 5000 से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिसने इस्पात नगरी राउरकेला को वैश्विक दौड़ मानचित्र पर एक एक नयी पहचान दिलायी. भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक, आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मैराथन की विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को कुल 7,70,800 रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




