ePaper

नये पोर्टल पर निबंधन कराएं श्रमिक, योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा

Updated at : 24 Sep 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
नये पोर्टल पर निबंधन कराएं श्रमिक, योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा

श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर श्रम अधीक्षक रतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जमुई . श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर श्रम अधीक्षक रतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ हैं, उन्हें उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना हमारा दायित्व है. उन्होंने बताया कि बिहार प्रवासी कामगार एप के माध्यम से राज्य के बाहर कार्यरत श्रमिकों का डाटा संग्रहण किया जा रहा है. इसका उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों को सहायता, सुरक्षा और आपातकालीन क्षतिपूर्ति प्रदान करना है. वर्तमान में पंजीकृत श्रमिकों को आंशिक अपंगता पर 50,000, पूर्ण अपंगता पर एक लाख तथा मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को दो लाख की सहायता राशि दी जाती है.

ई-श्रम पोर्टल व गिक वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू

कार्यक्रम में बताया गया कि निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को नये पोर्टल पर निबंधन कराने और जिनका कार्ड नवीकरण से लंबित है, उन्हें सीएससी सेंटर के माध्यम से रेन्युअल कराने की अपील की गयी, ताकि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. इसके साथ ही गिग वर्कर्स (फ्रीलांसर, ऑनलाइन डिलीवरी आदि से जुड़े श्रमिकों) के लिए भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. सभी श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया गया.

बाल श्रम पर सख्त रुख, बच्चों को दें शिक्षा

शिविर में बाल श्रम की रोकथाम पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों को काम से हटाकर स्कूल भेजना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है. समाज से बाल श्रम को समाप्त करने की अपील की गयी.

प्रवर्तन पदाधिकारियों ने दी कानून व योजनाओं की जानकारी

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (सदर) श्री रामलगन पासवान, सिकंदरा से श्री नीरज कुमार, बरहट से श्री सुधांशु कुमार, लक्ष्मीपुर से श्री विकास कुमार सिंह, अलीगंज से श्री राहुल रंजन, चकाई से श्री टुनटुन कुमार, खैरा से श्री कुणाल कुमार, सोनो से श्री मुकेश कुमार वर्मा ने भी अपने विचार रखे. सभी ने श्रमिकों को श्रम कानूनों, कल्याणकारी योजनाओं और निबंधन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी. इस अवसर पर सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola