Madhubani: झंझारपुर को मिली बड़ी रेल सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन
Jhanjharpur Amrit Bharat Express

झंझारपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस

मिथिलांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. झंझारपुर जंक्शन से अब अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Jhanjharpur train News: मिथिलांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे बोर्ड ने अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस (14664/14663) के परिचालन की अधिसूचना जारी कर दी है. इस ट्रेन के चलने से झंझारपुर-निर्मली-फारबिसगंज रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेन का वर्षों पुराना इंतजार खत्म हो जाएगा.

झंझारपुर बनेगा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन

नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव झंझारपुर जंक्शन पर होगा. यह ट्रेन उत्तर बिहार को सीधे पंजाब और उत्तर बंगाल से जोड़ेगी.

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि इससे कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी. अब झंझारपुर और आसपास के व्यापारी अमृतसर के कपड़ा बाजार और सिलीगुड़ी की चाय व किराना मंडियों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

नई रेल लाइन और आधुनिक तकनीक की सुविधा

अमृत भारत एक्सप्रेस झंझारपुर-निर्मली-सरायगढ़-फारबिसगंज के नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन से होकर गुजरेगी. रेलवे के अनुसार यह रेलखंड सामरिक और आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

‘पुश-पुल’ तकनीक से लैस यह ट्रेन यात्रियों को तेज रफ्तार और झटकों से मुक्त आरामदायक सफर का अनुभव देगी.

जानिए ट्रेन का रूट और समय

रेलवे बोर्ड के अनुसार यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित होगी. इसके प्रमुख ठहराव झंझारपुर, सकरी, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फारबिसगंज, अररिया, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट और लुधियाना होंगे.

  • 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से खुलेगी और शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी.
  • 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार सुबह 8 बजे रवाना होगी और सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

ट्रेन की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. पंजाब में रोजगार के लिए जाने वाले मजदूरों और अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से झंझारपुर स्टेशन के राजस्व में वृद्धि होगी और क्षेत्र में छोटे कारोबार तथा लघु उद्योगों को भी लाभ मिलेगा.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन