ePaper

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार

Updated at : 27 Mar 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार

<P>: सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें रामनवमी : अध्यक्ष</P>हजारीबाग. शहर के पंच मंदिर परिसर में गुरुवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने की. बैठक

विज्ञापन

: सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें रामनवमी : अध्यक्ष

हजारीबाग. शहर के पंच मंदिर परिसर में गुरुवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने की. बैठक में नयी कमेटी की घोषणा की गयी. महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि इस बार की कमेटी में उन सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है, जहां से रामनवमी का अखाड़ा नगर में प्रवेश करता है. इससे सभी क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने में आसानी होगी और त्योहार का आयोजन शांतिपूर्वक किया जा सकेगा. उन्होंने सभी लोगों से रामनवमी शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की और सुझाव मांगे. रामनवमी महासमिति की नयी कमेटी नगर में रामनवमी के सफल आयोजन और अनुशासन बनाये रखने के लिए कार्य करेगी. कमेटी में आगे और लोगों को जोड़ा जायेगा.

महासमिति के मनोनीत पदधारी :

रामनवमी महासमिति की नयी कमेटी में उपाध्यक्ष विक्रम कुमार रविदास, सुनील कुमार यादव, मंदीप यादव, नीरज पासवान, शशि यादव, रौशन वर्मा, मुक्कू पासवान, कृष्ण मुरारी, बबन गुप्ता, जीतू केसरी, महासचिव मनोज पासवान, मिन्कू सिंह, हिरामण यादव, कुंदन वर्मा, मनीष ठाकुर, नारायण साव, सचिव राहुल यादव, अजय दास, नीरज कुमार, रोहित कुमार, अभिमन्यु भगत, कैलाश साव, अरुण राणा, प्रिंस गुप्ता, विनोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, सह कोषाध्यक्ष सोनू साव बनाये गये. कार्यालय प्रभारी सोनू रॉय, रामू यादव, मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार, चंदन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, पूजा प्रभारी गौरव गोस्वामी, गौ सेवा प्रमुख गोविंद यादव, अस्त्र-शस्त्र परिचालन सह प्रदर्शन प्रभारी चंद्रेश सिंह, शंकर यादव, अजीत कुमार, स्वच्छता प्रभारी अनुभव, नगर साज-सज्जा प्रभारी विकास यादव, अभिजित गुहा, राहुल यादव, विवेक यादव, विद्युत प्रभारी शिवम पांडेय, चिकित्सा प्रभारी नितेश कुमार, विक्की साव, भूपेंद्र साव, साहिल सिंह, प्रवक्ता अशोक यादव होंगे. कार्यकारिणी के सदस्यों में विकास कुमार दास, गौतम मेहता, कार्तिक राम, प्रभु मेहता, संदीप मेहता, राजेश मेहता, बैजनाथ ठाकुर, अनिश यादव, सचिन यादव, अजीत साहू, बनवारी यादव, राकेश यादव, सुमित यादव, कामेश्वर यादव, सोनू कुमार, निक्की राजक, रंजन चौबे, राकेश कुमार, करण यादव, अंश अग्रवाल, संदेव कुमार, प्रेम यादव, सानू गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी को शामिल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

SALLAHUDDIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola