ePaper

राजद नेता सनत ने अगलगी पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

Updated at : 15 Jun 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता सनत ने अगलगी पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

मुजफ्फरपुर. कुढ़नी के मरीचा पंचायत के वार्ड नंबर नौ के महादलित टोला में हाल में ही भीषण आगजनी से पीड़ित परिवारों के बीच राजद नेता सनत कुशवाहा ने अंगवस्त्र, खाद्य

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. कुढ़नी के मरीचा पंचायत के वार्ड नंबर नौ के महादलित टोला में हाल में ही भीषण आगजनी से पीड़ित परिवारों के बीच राजद नेता सनत कुशवाहा ने अंगवस्त्र, खाद्य सामग्री, तिरपाल, बर्तन व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. सनत कुशवाहा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है. पार्टी के अलावा वह खुद पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. सरकार पीड़ितों को तत्काल मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करे. इस मौके पर युवा राजद नेता अमरेंद्र यादव, आशुतोष यादव, पैक्स अध्यक्ष लक्षण राय, सरपंच रामनरेश पासवान, राम इकबाल पासवान, मुन्ना पासवान, गुड्डू पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola