पुत्र के बरामदगी को लेकर एसपी से लगायी गुहार

प्रतिनिधि, मुंगेर. नौ दिनों से लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर कोतवाली थाना अंतर्गत शादीपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम कुमार की बरामदगी को लेकर परिजनों ने सोमवार को एसपी कार्यालय
प्रतिनिधि, मुंगेर. नौ दिनों से लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर कोतवाली थाना अंतर्गत शादीपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम कुमार की बरामदगी को लेकर परिजनों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगायी. परिजनों ने बताया कि सत्यम कुमार 13 जुलाई को आयोजित बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने पटना गया था. जिसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं है. वहीं सोमवार को मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद से मिलकर लापता युवक को जल्द बरामद करने की बात कही. इसके अतिरिक्त नौवागढ़ी निवासी उमेश मंडल का पुत्र 28 वर्षीय पवन कुमार, जो बाढ़ नियंत्रण कोषांग गोपालगंज में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत है. उसकी शादी कलारामपुर में तय हुई थी. 7 जुलाई को उसका तिलक था. तिलक में शामिल होने के लिए वह गोपालगंज से 6 जुलाई को मुंगेर के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. इसे लेकर भी परिजन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुत्र के बरामदगी की गुहार लगायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










