ePaper

प्रत्याशियों ने अपने मतगणना केंद्र पर रहने वाले एजेंट के साथ की मंत्रणा

Updated at : 03 Jun 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने अपने मतगणना केंद्र पर रहने वाले एजेंट के साथ की मंत्रणा

किशनगंज.लोकसभा चुनाव 2024 को मतगणना से पहले तैयारी को लेकर प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने समर्थकों व मतगणना केंद्र पर तैनात किये जाने वाले एजेंटों के साथ बैठक की. बैठक

विज्ञापन

किशनगंज.लोकसभा चुनाव 2024 को मतगणना से पहले तैयारी को लेकर प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने समर्थकों व मतगणना केंद्र पर तैनात किये जाने वाले एजेंटों के साथ बैठक की. बैठक में मतगणना को लेकर चर्चा की गयी और प्रत्याशियों ने अपने- अपने मतगणना एजेंटों को आवश्यक निर्देश दिए. सोमवार को वर्तमान सांसद और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ मो जावेद आजाद ने अपने आवास सह कार्यालय में जिलाध्यक्ष और अपने मतगणना एजेंटों से विचार विमर्श किया. वहीं एनडीए प्रत्याशी मुजाहिद आलम ने मतगणना के लिए बहुउद्देशीय वक्फ भवन, चुड़ी पट्टी किशनगंज में मतगणना अभिकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने बैठक में मतगणना अभिकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola