महर्षि कश्यप मुनि जयंती पर निकली शोभायात्रा

Edited by ANUJ SINGH
Updated:
विज्ञापन

नगर केशरवानी समाज की ओर से रविवार को महर्षि कश्यप मुनि की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन

चतरा. नगर केशरवानी समाज की ओर से रविवार को महर्षि कश्यप मुनि की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए. समारोह की शुरूआत शोभायात्रा से की गयी. इसमें महिलाएं, बुजुर्ग, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. वहीं होटल इवा पैलेस मे महर्षि कश्यप मुनि की पूजा की गयी. साथ ही बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. महिलाओं के बीच गीत, संगीत व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई. सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रामकुमार केशरी, तरुण सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नगर महासचिव अभिषेक केशरी समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola