प्रखंड मुख्यालय में बना मनरेगा हाट व छठ घाट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 4:57 PM
पीपराकोठी. प्रखंड मुख्यालय के हाईवे पर स्थित बलथरवा ग्राम कचहरी के समीप मनरेगा से हाट बाजार व छठ घाट का निर्माण किया गया. जिसका उद्घाटन वीरछपरा मुखिया हेमंत कुमार ने
पीपराकोठी. प्रखंड मुख्यालय के हाईवे पर स्थित बलथरवा ग्राम कचहरी के समीप मनरेगा से हाट बाजार व छठ घाट का निर्माण किया गया. जिसका उद्घाटन वीरछपरा मुखिया हेमंत कुमार ने फीता काट कर किया. वहीं ग्रामीण वरुण कुमार द्वारा भूमि पूजन किया गया. इसको लेकर तीन टोलों की करीब सात हजार जनसंख्या में काफी हर्ष है. मुखिया हेमंत कुमार ने बताया कि हाट के लिए चार चबूतरा व टीनशेड लगाई गयी है. इससे बाजार में उत्पाद बिक्री करने आने वाले किसान, व्यापारियों को सुविधा होगी. धूप से बचाव के साथ ही बारिश से भी बचाव होगा. कहा कि मनरेगा से हाट बाजार बनाई गई है. करीब डेढ़ सौ वर्ग फीट में निर्माण कार्य किया गया है. लोगों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल लगाया गया है. छठ घाट बन जाने से तीन टोलों की करीब दो सौ छठ व्रतियों को छठ पूजा आसान हो जाएगा. मौके पूर्व प्रमुख सुदर्शन राय, उप मुखिया मुकेश कुमार, संजय शर्मा, चंद्रिका पासवान, शैलेंद्र कुमार, लालबहादुर प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










