नशे में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

. चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने बामदह मोड़ के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

चकाई. चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने बामदह मोड़ के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि बीती बुधवार रात बटीया घाटी में लगे जाम के दौरान आ रहे वाहनों को बामदह मोड़ पर सुरक्षित तरीके से पार कर रहे थे. तभी घाटी की तरफ से एक गाड़ी आयी और उसमें से कुछ लोग उतरकर बामदह मोड़ पर ही हंगामा करने लगे. पुलिस टीम ने जब समीप जाकर देखा तो एक व्यक्ति के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. जिसे हिरासत में लेकर नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सुरेंद्र कुमार,ग्राम-डाक बंगला, थाना-केंदा, जिला-धनबाद बताया. जिसे थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गयी. जांच रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई. शराब सेवन की पुष्टि होते ही सुरेंद्र कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. पुअनि रितेश कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने शराब कहां से और किससे खरीदी थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola