सपनी दुर्गामंदिर से लोगों की जुड़ी हैं आस्था

सपनी दुर्गामंदिर से लोगों की जुड़ी हैं आस्था
हसनगंज ढेरुआ पंचायत स्थित सपनी मां दुर्गा मंदिर से लोगों की असीम आस्था जुड़ी हुई है. यहां सच्चे मन से मांगी मुरादें माता पूरी करती है. नवरात्र के अवसर पर दूर दराज से श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने आते हैं. मंदिर की स्थापना करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व की गई थी. पूर्व में फूंस की झोपड़ीनुमा मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता था. ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है. क्षेत्र का ऐतिहासिक मंदिर होने के कारण इससे श्रद्धालुओं की बड़ी आस्था जुड़ी हुई है. यहां आयोजित पूजा काफी बड़ी होती है, जबकि यहां बनने वाली प्रतिमा आकर्षक का प्रमुख केंद्र रहती है. मंदिर का क्षटा काफी आकर्षक है. दशहारे के मौके पर यहां लगने वाला मेला आकर्षक का केंद्र रहती है. इसके साथ ही पूजा को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. मंदिर के पुजारी मुकेश कुमार झा का कहना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद माता पूरी करती है. प्रति वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. साथ ही आस पास के क्षेत्र सहित दूर दराज से भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता की पूजा अर्चना को लेकर नवरात्रि में आते हैं. मंदिर कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह कहते हैं कि इस मंदिर से लोगों की अटूट आस्था जुड़ी है. पूजा करने को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. वर्षो से नवरात्रि के अवसर पर मेला का भी आयोजन किया जाता है. स्थानीय ढेरुआ पंचयात के पुर्व मुखिया बिपिन सिंह ने बताया कि मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है. पूर्व में फूंस की झोपड़ी में पिंड रूप में माता का पूजा अर्चना किया जाता था. अब नवरात्रि के अवसर पर मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना के उपरांत विसर्जन कर दिया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




